STORYMIRROR

अजय '' बनारसी ''

Abstract Inspirational

4  

अजय '' बनारसी ''

Abstract Inspirational

नियंत्रण

नियंत्रण

1 min
279

गति नियंत्रण के लिये

मार्ग अवरोधक ज़रूरी नहीं

क्या रोकना वेग को बारम्बार

फैसला है बिल्कुल सही


यदि मार्ग अवरुद्ध होते रहे

बिना कारण अवरोध

नित जगह जगह बनते रहे

क्या देश को गति दे सकेगा

या, बन जड़ वह हिलेगा नहीं

गति नियंत्रण के लिये

मार्ग अवरोधक ज़रूरी नहीं


चैतन्य ज़रूरी है इससे

नैतिकता की डगर बनायेंगे

हम स्वयं ब्रम्ह से गति

को नियंत्रित करते जायेंगे

उखाड़ देंगे, जो भी अवरोधक

मार्ग से अब हटते नहीं

गति के नियंत्रण के लिये

गति अवरोधक ज़रूरी नहीं


इन्हीं अवरोधो से तो

आज तक देश संभला नहीं

जो पीछे की पंक्ति में था

दलित, बामन औ मुस्लमा

आज भी सरकारों की 

उन तक नज़र जाती नहीं

गति नियंत्रण के लिये

गति अवरोधक ज़रूरी नहीं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from अजय '' बनारसी ''

Similar hindi poem from Abstract