STORYMIRROR

शुक्रिया

शुक्रिया

1 min
1.9K


खुशी दी, तुम्हारा शुक्रिया

गम दिया, तुम्हारा शुक्रिया

इस दुनिया को समझाया

मेरे अपनों का मुझे एहसास कराया

तुम्हारा शुक्रिया।


माँ-पापा मेरी हर बात का

ख्याल रखा तुम्हारा शुक्रिया

कभी गुस्सा किया मुझ पे

मेरी बातों को समझा

तुम्हारा शुक्रिया।


भाई-बहन मेरी गलतियों को

माँ-पापा से छुपाया,

उन गलतियों को सही करवाया

तुम्हारा शुक्रिया।


मुझे अपने प्यार से

सराबोर किया

तुम्हारा शुक्रिया।


गुरु तुम्हारी हर बात नहीं मानी

फिर भी प्यार से

शिक्षा दी

तुम्हारा शुक्रिया।


मेरे गुरु मुझे

शिष्य बनाया

तुम्हारा शुक्रिया।


दोस्तो तुमने दिल तोड़ा

तुम्हारा शुक्रिया

रास्ते पर अकेले छोड़ा

तुम्हारा शुक्रिया।


मेरे दोस्त

दोस्ती का मतलब समझाया

तुम्हारा बहुत शुक्रिया।।




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama