STORYMIRROR

SHIVENDRA KISHORE

Drama

3  

SHIVENDRA KISHORE

Drama

सामान्य बने रहना

सामान्य बने रहना

1 min
290

कुछ कहना नहीं पर सब कुछ सुनना,

खामोश होकर भी सब कुछ समझना।


चाहे समझो इसे मेरा सब सह लेना,

पर फिर भी मुझे कुछ नहीं कहना।


अच्छा लगता है गुमनाम बने रहना,

चुपचाप सब कुछ यूँ गुमसुम देखना।


खुद को शान्त और गंभीर दिखाना,

जिम्मेदारियां चुपचाप निभा लेना।


प्रतिक्रिया से कभी विचलित न होना,

धैर्यपूर्वक स्थिति को संभाल लेना।


हर पल हरदम सामान्य बने रहना,

परिस्थिति कैसी भी हो मत घबराना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama