STORYMIRROR

Rohtash Verma ' मुसाफ़िर '

Drama Children

3  

Rohtash Verma ' मुसाफ़िर '

Drama Children

रंगों का खेल

रंगों का खेल

1 min
185

आज दिवस रंगीन उगा

लालिमा के संगीन उगा

हर घर से महक चली

बच्चों की टोली चहक चली

ले पिचकारी करते मेल।

   होली है!

   रंगों का खेल।।


मुन्नी ने गुलाल लिया

चिंटू का रंग गाल दिया

उड़ा उड़ा फिर रंग उड़ा

वसंत आने का ढंग उड़ा

रंग उड़ाती बच्चों की रेल।

    होली है!

    रंगों का खेल।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama