STORYMIRROR

Salil Saroj

Drama

5.0  

Salil Saroj

Drama

रिश्ते निभाने में

रिश्ते निभाने में

1 min
773


रिश्ते निभाने में बहुत वक़्त लगता है

सो हर एक से ही फासला बनाते रहिए।


कितनी तामील हो पाएगी, मलाल नहीं

आप तो रोज़ नया फैसला सुनाते रहिए।


खुद ही कहिए और खुद ही सुना कीजिए

इस तरह अपना हौसला जुटाते रहिए।


कभी घर के अन्दर, कभी घर के बाहर

अपनी हरकतों से मसला बढ़ाते रहिए।


ज़मीनें बंजर हो गईं वायदों की बारिश से

माहौल तैयार है, असला गिराते रहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama