STORYMIRROR

Dr.Narendra kumar verma

Fantasy Inspirational

4  

Dr.Narendra kumar verma

Fantasy Inspirational

राम पथ पर मिलेंगे राम

राम पथ पर मिलेंगे राम

1 min
313

राम पथ पर मिलेंगे राम,

आज्ञा को वचन बनाना होगा,

सहर्ष वनवास निभाना होगा,

मिलेंगे राम तभी, सुलभ मन को समझाना होगा!


राम पथ पर मिलेंगे राम,

धर्म मानव का निभाना होगा,

राम काज पर जाना होगा,

मिलेंगे राम तभी, संघर्ष मार्ग अपनाना होगा!


राम पथ पर मिलेंगे राम,

फूल व कांटों को अपनाना होगा,

विष-अमृत पान स्वीकारना होगा,

मिलेंगे राम तभी, मर्यादा पथ पर जाना होगा!


राम पथ पर मिलेंगे राम,

भारत राष्ट्र का स्वाभिमान जगाना होगा,

भक्ति और शक्ति का पाठ पढ़ाना होगा,

मिलेंगे राम तभी, नीति का राज अपनाना होगा!


राम पथ पर मिलेंगे राम,

हनुमान सी सेवा निभाना होगा,

लक्ष्मण कार्य जगाना होगा,

मिलेंगे राम तभी, अहंकारी रावण को मार गिराना होगा!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy