STORYMIRROR

Dr.Narendra kumar verma

Fantasy Inspirational

4  

Dr.Narendra kumar verma

Fantasy Inspirational

इस जग मे प्यारा, देश हमारा!

इस जग मे प्यारा, देश हमारा!

1 min
16

कई रंगों से सजा पर्व है,
देश के स्वाभिमान का यह जश्न है,
आजादी को-आजादी से संदेश हमारा,
इस जग में प्यारा, देश हमारा!

सशक्त संसार का पान कराता,
और यज्ञों को सफल बनाता,
रखते हैं मान आतिथ्य संस्कार का,
इस जग में प्यारा, देश हमारा!

विश्व पथ के राही हम,
नव अभिनव के सहगामी हम,
भारत देश वंदे मातरम् नारा हमारा,
इस जग में प्यारा देश हमारा!

राज को काज से, काज को स्वाभिमान से,
जन-जन में खुशहाली की अभिलाषा,
पर्व - त्योहारों का देश हमारा,
इस जग में प्यारा देश हमारा,
इस जग में प्यारा देश हमारा! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy