STORYMIRROR

Aditi Vats

Romance Fantasy Inspirational

4  

Aditi Vats

Romance Fantasy Inspirational

राधे श्याम

राधे श्याम

1 min
314

  


कैसे तुम पढ़ लेते हो

इन नैनों के मौन को।


कैसे तुम पढ़ लेते हो

इन अनकहे अक्षरों को।


जीवंत तुम कर देते हो

मेरे हृदय के स्पंद को।


सार्थक कर देते हो मुझे 

अपने श्वास के संग लेकर मुझे।


संपूर्ण कर देते हो मुझे 

लेकर नाम अपने संग मेरा।


कैसे जान लेते हो 

सारे अधखुले राज़ मेरे।


कैसे तुम बन पाते हो

मेरे हृदय के शब्दकोश।


मेरे अनकहे रागों को

कैसे तुम गुनगुना लेते हो।


मेरे इन शब्दों को 

पंछी की भांति पंख तुम दे देते हो।


मेरे नयन नैया के 

छलके आंसू बन जाते हो।


कैसे तुम इस राधे के 

श्याम बन जाते हो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance