STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Romance Fantasy

4  

सोनी गुप्ता

Romance Fantasy

प्यार भरी यादें

प्यार भरी यादें

1 min
257

जब मिली नजरे हमारी हवा भी गुनगुनाने लगी 

देखकर हमको वो निगाहें झुकाकर लजाने लगी

हुआ था मिलना कुछ इस तरह हमारा उनका 

जैसे विहग चहकते वैसे ही ख़ुशी चहकने लगी 


अब हम हाल-ए- दिल क्या बयाँ करें अपना 

आँखें बंद कर हर जगह वो ही नजर आने लगी 

उनके आने से एहसासों की खुशबू महक जाती 

अब हर सांस हमारी प्रेम का तराना सुनाने लगी 


प्रेम सुगंध चंदन की भांति फ़ैल गई रोम-रोम में 

कोयल की कूक की तरह हमें सुनाई देने लगी

दिल के दरवाजे पर अक्सर उनको खड़ा देखा 

फिर धीरे-धीरे ही वो दिल में हमारे उतरने लगी


पहली मुलाक़ात के भाव हमने सब लिख दिए 

ये क्या लिखते हुए आँखें हमारी छलकने लगी 

रात के ख्वाबों के सभी एहसास याद आ गए 

लिखावट पर उनकी तस्वीर नजर आने लगी।   



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance