STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

विज्ञान

विज्ञान

1 min
19

अद्वितीय सफलता ने विज्ञान का चमत्कार दिखाया 

मिटा दिया अंधकार उसने ऐसा आविष्कार बनाया


प्रकृति के अनगिनत अनसुलझे रहस्यों को हल कर

विज्ञान ने ही अज्ञान से ज्ञान का यह रास्ता बनाया


परमाणु से लेकर ब्रह्मांड तक है विज्ञान का सफर

मानवता को आगे बढ़ाकर हमारा वर्तमान सजाया


रहस्यमय बनी रहीं थी जो चीज़ें उनसे पर्दा हटाकर

छिपे हुए उन हर राज को हम सभी तक पहुँचाया


रोचक खोजों और उन नई- नई राहों को संजोकर

सुविधाओं को देकर जीवन को है सुखमय बनाया


चुम्बकीय क्षेत्र, ऊर्जा और विज्ञान का नाता गहरा

आज दुनिया में चमत्कारों से गहरा सागर है बनाया


आज तकनीक की कला, भूमि ने छुआ आसमान

विज्ञान के विश्व को आश्चर्यजन चमत्कार दिखाया


मानवता के लिए, उपहार हैं ये विज्ञान की दुनिया

लग रहा विज्ञान की है सेना का परचम लहराया। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract