STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

समय के साथ

समय के साथ

1 min
309

समय एक चक्र की भांति चलता जाता 

कहा जाता समय से बड़ा न कोई धन है 

और कुछ लोगों के लिए पैसा ही जीवन है 

पैसों की खातिर समय को तू क्यों खोता है 

जो खोता समय को वो जीवन भर रोता है II 


जो एक बार निकल गया हाथ से समय तो 

फिर वो वापस लौटकर कभी न आता है 

समय बहुत बलवान इसका बहुत मोल है 

जिसने व्यर्थ समय को समझा उसके लिए 

ये सारी दुनिया जैसे घूमती गोल -गोल है II 


प्रकृति का कार्य कभी न रुकता न थकता है 

हर रोज जैसे दिन और रात बदलता रहता है

प्रकृति से सीखो समय का उपयोग करना है

सदुपयोग कर जीवन की ऊँचाइयों को छूना है 

आगे बढ़कर समय के महत्व को जानना है II 


जिसने किया है हमेशा समय का सदुपयोग 

उसने ही जाना समय कितना अनमोल है 

ठान लो मन में अपने हर काम समय पर करना 

अब न करना समय से तुम कभी भी समझौता 

समझो समय न कभी किसी के लिए रुकता है II 


समय की कद्र करो समय भी कद्र करेगा हमारी 

जब समय चक्र चलता बहुत कुछ बदलता है 

लक्ष्य ठान लो समय के साथ आगे बढ़ते जाना है 

असफलता को भूलकर समय के साथ जाना है 

परिश्रम कर हमें पत्थर में भी फूल खिलाना है II


  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract