STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Tragedy Inspirational

4  

बेज़ुबानशायर 143

Tragedy Inspirational

पर्यावरण और विकास

पर्यावरण और विकास

1 min
380

आधुनिकता की दौड़ में मानव भागा सा है जा रहा

प्रकृति मिली हमें जो भेंट ईश की,

खिलवाड़ है उससे कर रहा

हरियाली को बदले बंजर में ,जंगल हो गए मैदान

जल को रोके बांध बना कहीं तो, कहीं', नदियों का बदले स्थान

पर ना सोचे हम मूरख मानव, इसका परिणाम है क्या हो सकता

कहीं भूकंप, कहीं बाढ़, कहीं अकाल तो कहीं जलजला,

इस सृष्टि का विनाश है कर सकता

जंगलों के कट जाने से, वन्य पशु भटक आबादी की तरफ आते

उत्पात मचाते है हर तरफ, जनमानस को हानि पहुंचाते

धाम शिवा का केदार नाथ, क्या भूल पाएंगे वह त्रासदी

व्यवसायीकरण कर दिया था पुण्य स्थल का बदले में हुई अकल्पनीय बर्बादी

क्यों हम मानव लालच के अंध में इतना खो जाते है

यह धरती मैया है अपनी, बंजर इसको करते है

माना शहरी करण जरूरी ,पर खेत ही ना हुए तो क्या

मैया हो जाएगी बंजर तो हम अन्न खाएंगे क्या

हम सोचते पहाड़ों की गोद में शहरों को बसाएंगे

पर जब होगा भूसंख्लन तो लापता हम हो जाएंगे

हम ना कहते विकास करो मत, पर कुछ सीमा करो निर्धारित

न हो नाराज प्रकृति हमसे, और हम भी करें देश को विकसित।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy