STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

पिता-माता

पिता-माता

1 min
224

आप दोनों का अथक प्रयास

और अमूल्य समय 

हम दो भाईयों एवं एकमात्र बहन की 

परवरिश में निश्चित रूप में 

व्यर्थ व्यतीत नहीं हुआ...!


ईश्वर साक्षी है

आप दोनों की

निस्वार्थ भाव से 

किये गए सत्कर्मों की,

जिनके बालबूते पर 

हम तीनों

अपने-अपने कर्मपथ पर 

ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से 

एकाग्रता से अग्रसर होने का 

निरंतर प्रयास कर रहे हैं...!


श्री नरेंद्र कुमार तपादार, मेरे पिताजी --

केंद्रीय सरकार के 'सेक्शन अफसर' के

पद से सेवानिवृत 

और श्रीमती स्वप्ना तपादार -- मेरी माताजी 

भकुवामारी गाँव, आलिसिंगा, शोणितपुर, असम के हमारे घर का पूरा दायित्व

भली-भांति निभाकर हम सबको 

एक कामयाब ज़िन्दगी तोहफ़े में दीं...!


आप दोनों ने हमारे लिए 

जो त्याग एवं तपस्या करके 

हमारे जीवन को

सार्थकता प्रदान की,

उसके लिए आप दोनों को 

हमारा शत-शत नमन...!!!

शत-शत नमन...!!!

आप दोनों को शादी की

पचासवी सालगिरह मुबारक़ हो...!!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action