STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational Others Children

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational Others Children

अवलोकन

अवलोकन

1 min
13

कक्षा तीन के विद्यार्थी श्रीमान हर्ष राज सिंह, आप मुझे अपनी बालसुलभ मासूमियत
और सहज स्वभाव से बहुत प्रेरित करते हैं!

आप बड़ी सरलता से वार्तालाप करते हैं ;
अपने विचार स्पष्ट एवं प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करते हैं
तथा कक्षा में आत्मविश्वास सहित संवाद करते हैं।

पढ़ाई के प्रति आपकी विशेष रुचि है --
आप ध्यान से पढ़ते हैं,
नई कहानियों एवं कविताओं को
समझने का प्रयास करते हैं
और शब्दार्थों को जानने के लिए
सदैव उत्सुक रहते हैं।

कला और खेलों में भी
आपकी गहरी दिलचस्पी है;
चित्र बनाते समय आपकी आँखों में
आनंद झलकता है
एवं क्रीड़ा करते समय आप
पूरी ऊर्जा एवं क्रीड़ा-भावना सहित
भाग लेते हैं।

श्रीमान हर्ष राज सिंह, आपकी मुख्य विशेषता  सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति है—
चाहे कोई काम कठिन क्यों न हो,
आप कभी हार नहीं मानते
और बार-बार प्रयास करके सीखते हैं...

श्रीमान हर्ष राज सिंह, अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों के प्रति आपके मन में गहरा स्नेह है!

ओ बालक, आप न केवल अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे,
बल्कि अपनी मित्रता, मेहनत व मानवीय संवेदना से दूसरों को भी प्रेरित करेंगे!

यही एक शिक्षक का आशीर्वाद है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational