STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational Thriller

4  

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational Thriller

आगाज़-ओ-अंजाम

आगाज़-ओ-अंजाम

1 min
0

ये चंद काग़ज़ के टुकड़े
मेरी काबिलियत
क्या तय करेंगे !!!

मैंने तो अपनी मां की कोख से ही
अपना नसीब रोशन करके आया हूँ...!

आनेवाला कल
मेरे सूरज को उदित होने पर
क्या पाबंदी लगाएगा !!
मैंने तो देवी मां के
चरणों की धूल को फूल समझकर
ज़िन्दगी की जद्दोजहद में
खुद को तराशा है...!

आये, जितने भी सैलाब-ए-जंग,
मैंने तो मुश्किलों के आगे
घुटने टेकने से
मना कर दिया...!
मैं तो इतनी आसानी से
मैदान-ए-जंग से
पीठ दिखाकर नहीं भागूंगा...!!
मैं तो आखिरी सांस तक
बनावटी गर्दिश से लोहा लूँगा...!!!

हाँ, इस उलटफेर वाली दुनिया ने
मुझे एक आग्नेयास्त्र बना दिया !!!
अंधकार मुझसे टकराएगा तो
चूर-चूर हो जाएगा...!!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action