STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Abstract Action Others

4  

JAYANTA TOPADAR

Abstract Action Others

आह्वान...

आह्वान...

1 min
0

दुनियावाले ये समझते हैं
कि मैं 'निरस्त्र' हूँ,
मगर इस 'जद्दोजहद' भरी ज़िन्दगी ने
मुझे 'किश्तों' में
'चोट' पहुंचाने में
कोई कसर
बाक़ी नहीं छोड़ा... !

और मुझे
हर एक मुक़ाम पर
कुछ 'दोहरे' मापदंड के
चेहरे ज़रूर मिले,
जिनसे 'रूबरू' होकर
मैं यक़ीनन
'फौलाद' बन गया हूँ...
और अब मेरी
ईमानदारी के 'कंटकमय' पथ पर
जहाँ कहीं भी
बेईमानी का 'चक्रव्यूह' रचा जायेगा,
उसे मेरी 'आत्मशक्ति' से
टकराना होगा
और 'मेरी ढाल' बनकर
देवी छिन्नमस्ता काली माता
उस अन्याय का
'मुंहतोड़' जवाब देंगी... !!!

 हे माँ काली ! मैं आपका
आह्वान करता हूँ !!!
आह्वान करता हूँ !!!
आह्वान करता हूँ !!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract