अखण्ड...
अखण्ड...
जब आपके मन में
आत्मविश्वास का अटूट संचार हो,
जब आपके चारों ओर
सकारात्मक विचारों से ओत-प्रोत लोग रहें, जब कोई आपसे अंतर्द्वंद्व करते हुए
ईर्ष्या की दृष्टि से
आप पर कटाक्ष न करे,
जब आप शुभ-अशुभ का भेद
स्पष्ट रूप से समझ सकें,
जब आप अपने हितैषियों और
छिपे हुए शत्रुओं के
मुखौटे हटाते देख सकें,
जब आपके हृदय में
अपनों के लिए गहरा, निःस्वार्थ और
पवित्र स्नेह हो,
जब आपके विरोधियों के
रहने या न रहने से
आपके मन को कोई
विचलन न हो,
और जब आपकी ईश्वर-आराधना में
कोई कमी न रहे—
तब निश्चित रूप से समझ लीजिए
कि कोई भी आपका एक बाल भी
बाँका नहीं कर सकता।
