STORYMIRROR

Kusum Lakhera

Action Inspirational Others

4  

Kusum Lakhera

Action Inspirational Others

नारी शक्ति को नमन 💐

नारी शक्ति को नमन 💐

1 min
422

नारी शक्ति को नमन 

सशक्त आत्मविश्वास से पूरित 

समस्त कर्तव्यों को निभाने वाली स्त्री शक्ति को नमन 

रक्षा सूत्र में स्नेह और 

विश्वास को पिरोने वाली 

प्रिय बहना को नमन

कर्म क्षेत्र में अपनी 

जिम्मेदारी को निभाती 

घर और बाहर अपने दायित्व को पूरित करती

प्रत्येक स्त्री को नमन 

पुत्री रूप में जन्म लेकर 

परिवार में खुशी का सागर स्नेह का गागर 

छलकाने वाली बेटियों को नमन

स्नेह ममता आदर्श लुटाने वाली माँ को नमन 

दुःख के समय ढाँढस बँधाने वाली सखी को नमन 

परिवार समाज और राष्ट्र की बागडोर को चलाने वाली

साहसी दृढ़ संकल्पी असीम ऊर्जा से संपन्न नारी तुम्हें नमन

प्रत्येक जिम्मेदारी को ...

हंसकर निभानेवाली हे स्त्री  

तुम घर की नींव की तरह घर को

दृढ़ बनाती हो , एक एक सामान को

करीने से मानो स्वप्न सा सजाती हो 

एक ईंट के मकान को घर में तबदील करती

हो अपने स्नेह से , ममत्व से , अपने कर्तव्य से ..

तुम्हारी ...इस असीम शक्ति को नमन



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action