STORYMIRROR

Shyamm Jha

Fantasy Romance

4.8  

Shyamm Jha

Fantasy Romance

नादान

नादान

1 min
30K




ये जो तुम सोचती हो

मैं मान जाऊँगा कहीं

तुम्हारी कही हर बात

सच में तुम बताओ ना

कहीं तुम नादान तो नहीं ।


हर बात में हामी भरना

मेरे लिए रात भर जागना

और कहना मुझे तुमसे

हाँ, मुझे तुमसे, मोहब्बत नहीं

और तुम्हारी हर बात की तरह

यह बात भी मैं मान जाऊंगा

सच मे तुम बताओ ना

कहीं तुम नादान तो नहीं ।


मैंने देखा है तुम्हें

चाय की गर्म प्याली

और ठंडाई का ग्लास

सबसे पहले मुझे देते हुए

और आगें आके कहना

मुझे तुम से मोहब्बत नहीं

सच मैं तुम बताओ ना

कहीं तुम नादान तो नहीं ।।


हर बात में मेरा नाम लेना

डाँटने पे बच्चों की तरह रोना

और हर बार बस यही कहना

मुझे तुम से मोहब्बत नहीं

सच मे तुम बताओ ना

कहीं तुम नादान तो नहीं ।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy