मुझे भी प्यार हुआ है
मुझे भी प्यार हुआ है
सुनती नहीं थी मैं कभी किसी की
रहती आपनी ही धुन में ,
रेहता नहीं था किसी का इंतज़ार ,
क्यूंकि रहती थी मैं मस्त बार- बार।
बोलती थी बहुत कुछ,
सोचती नहीं थी कुछ भी एक बार,
क्यूंकि दिल नहीं दिमाग को चलती थी हर बार।
सीधे रास्ते मुझे नहीं बाते थे ,
लोगों के ताने कभी ना सताते थे ,
सामने वाले को कर दे घायल ,
ऐसी नशीली मेरी आंखे है
जो कोई सोच भी नहीं सके वैसी बोली गई मेरी हर एक बातें है ।
आपनी धुन मैंने खुद बनाई थी ,
रात को दिन ,शोले को शबनम ,
जैसी हर बात मजाक बनाई थी ।
नहीं थी किसी की फ़िकर,
ना था ज़माने का डर
दुनिया क्या बोलेगी ना थी इस बात की फ़िकर।
दिल होता क्या है यह मैंने ना जाना था,
इंसान में रब कैसे कैसे दिखता है ,
यह मैंने पहले कभी ना पहचाना था ।
नहीं जानती हूं मैं अब ऐसा क्या बदल गया है ,
क्या मेरे इस पत्थर के दिल को किसी इंसान ने छुआ है।
बोलती थी मेरी सखियाँ
नहीं रहता है खुद का खयाल
जब आपके दिल मैं बस जाता है वो,
जो कर देता है आपके दिल को बेहाल ।
कब कोई आए गा, कब कोई जाए गा
मुझे लगता था यह है सिर्फ मेरा फ़ैसला ,
बदल जायेगे ये ऐसा मैंने ना सोचा था
क्यूंकि हर ज़ख्म को मैंने खून से धोया था।
ना बदली थी मैं ,
ना आने दिया था किसी को अपने पास
लेकिन किसी का नाम बन गया है क्या मेरे लिए खास।
जाब्ता है ऐसे जो नहीं रहे पहले जैसे
वक़्त बेवक्त लेती हूं मैं पता नहीं कैसे- कैसे फैसले
जो नहीं है बिल्कुल भी पहले के जैसे।
खुद से दूर नहीं हूं,
और पास आयी हूं
रास्ता तो वही है
मंज़िल एक नई पायी हूं।
पता नहीं ये क्या हुआ है,
मेरे इस दिल को क्या प्यार ने छुआ है ?
दोस्त बोलते हैं ये क्या हाल तूने बनाया है?
अब वक़्त नहीं जाब्ता देखती है,
क्या तेरे दिल ने किसी को अपनाया है?
खुदा से हैं मेरा यह सवाल
क्या है ये सच, या है सिर्फ मेरा एक खयाल?
अगर है यह मेरा कोई सपना,
तो नींद में रहना चाहती हूं
है ये अगर झूठ का पर्दा कोई ,
तो इसको ऐसे ही रहने देना चाहती हूँ ,
जो नज़र उसको ना देखे,
उस नज़र को बंद कर देना चाहती हूँ ,
इस सपने को ही जिंदगी बर जीना चाहती हूं।
अब तक खुद से और खुदा से
था मेरा एक ही सवाल
क्या मुझे भी किसी से प्यार हुआ है
या है ये कोई नया बवाल?
तो अब खुदा ने सुना दिया है फैसले,
दिल ने दिया है वही जवाब ,
हा अब इकरार हुआ है ,
मुझे भी किसी से प्यार हुआ है,
मुझे भी किसी से प्यार हुआ है । ❤️❤️❤️❤️❤️

