मोहब्बत आजमाती है
मोहब्बत आजमाती है
मोहब्बत आजमाती है इस बात से क्यों डरना
मोहब्बत करने से पहले हर कोई जानता है
कि इम्तिहानों का दौर शुरु हो जाएगा
तो फिर इस दौर को पार करने की हिम्मत रखो,
मोहब्बत की है तो मोहब्बत के इम्तिहानों से क्यों डरना,
मोहब्बत में तो लैला मजनू और हीर रांझा ने भी इम्तिहान दिए है,
पढ़ लो सब प्यार करने वालो की मोहब्बत का अंजाम
गर डर लगता है तो मोहब्बत से दूर रहो,
प्यार आजमाता है इस में कोई नई बात नहीं,
प्यार में तो मोहब्बत बनाने वाला भी रोया और तड़पा है,
उसने भी जुदाई के दिन गुजारे है प्यार के बिना,
चाहे राम हो या फिर कान्हा हर कोई
प्यार के इम्तिहानों के दौर से गुजरा।
