STORYMIRROR

Rajit ram Ranjan

Drama Others

2  

Rajit ram Ranjan

Drama Others

मेरी मां

मेरी मां

1 min
2.5K


मेरी मां ने

मुझे बुलाया,

पहली आवाज

जब मेरे कानों में घुसी

मैं दौड़ते-दौड़ते

भागते-भागते आ गया !


मेरी मां ने

अपने आंचल मेरे सिर पर उड़ाया

मुझे बहुत अच्छा लगा !


वह दिन और था,

जब मैं बच्चा था

अब तो मैं बड़ा हो गया हूं !


मैंने यह

कभी नहीं सोचा

कि मेरी वजह से

मेरी मां परेशान होती है

जब तक मुझे पता चलता

मैं काफी दूर जा चुका था

मुझे तो महसूस भी नहीं हो रहा था

कि मैं ऐसा कर सकता हूं


मेरी मां जिसने

हमें अपना प्यार दुलार देकर

इतना बड़ा कर दिया था।


मुझे कभी ऐसा नहीं

लगा था कि

मैं भी बदल जाऊंगा

एक बच्चा सोच रहा था...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama