STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Romance

4  

Kanchan Prabha

Abstract Romance

मेरी धड़कन तुम्हारे साथ चलती है

मेरी धड़कन तुम्हारे साथ चलती है

1 min
232

तुम जहाँ भी जाते हो 

धड़कन तुम्हारे साथ चलती है 

इन फूलों में चेहरा तुम्हारा है 

जैसे कोई सेहरा तुम्हारा है

तुम जहाँ भी जाते हो

ये उपवन तुम्हारे साथ चलती है 

तुम जहाँ भी जाते हो

मेरी धड़कन तुम्हारे साथ चलती है 


ये हवाएं मदहोश किये जाती है

अपने आगोश में लिये जाती है

तुम जहाँ भी जाते हो

ये पवन तुम्हारे साथ चलती है 

तुम जहाँ भी जाते हो

मेरी धड़कन तुम्हारे साथ चलती है


वादियों की ये खुशबू भीनी सी

लताओं की झुरमुट झीमी सी

तुम जहाँ भी जाते हो

ये मधुबन तुम्हारे साथ चलती है

तुम जहाँ भी जाते हो

मेरी धड़कन तुम्हारे साथ चलती है


लाल पीले ये फूलों की रंगत निराली

आकाश नीला तो बादल काली काली

तुम जहाँ जाते हो

ये गुलशन तुम्हारे साथ चलती है

तुम जहाँ जाते हो

मेरी धड़कन तुम्हारे साथ चलती है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract