STORYMIRROR

Deepti S

Action Classics Inspirational

4  

Deepti S

Action Classics Inspirational

मेरा घर

मेरा घर

1 min
184

कांकड पाथर जोड़ एक छोटा सा महल राजा ने बनाया

सजीव हुए स्वप्न को ताउम्र चमकाने को उसने विवाह रचाया

रानी छुईमुई परियों जैसी पर मन से उसने महल को अपनाया

रमने लगी उसी माहौल में और कोने कोने को दिल से सजाया


छोटी सी भूल या गलती पर रानी को ताना जाने लगा सुनाया

हाथ उठाना व घर से निकल जा जैसा क़िस्सा समझ न आया 

सहमी सोच रही”मेरा घर”कौन सा ?अभी तक जवाब न पाया

आयी माँ बाप घर छोड़ लाड़ली,पिया देश,अब ये भी है पराया


कहाँ रहे,अपने मन से जी पाए,तब हुनर को आसमाँ पहुँचाया

तोड़ लिए उसने बंधन जिससे उसको जा रहा था सताया

अब उड़ती है आसमानों में बिखेरती है सुनहरी छाया

आमंत्रित करती कह ये मेरा घर, यहाँ मिलेगी सबको छत्रछाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action