STORYMIRROR

Deepti S

Others

3  

Deepti S

Others

बस यूँ ही

बस यूँ ही

1 min
346

बस यूँ ही आ गया मेरे मन में जो अब तक न आया था

सोचने से भी डरती थी जिसे वो घर कर गया था

शायद मंजूर न हुआ इस बार अपनी बेज्जती का तमाशा

बस यूँ ही दिल ने कह दिया न तुमको अब अपना बनाना था


तेरी हर ख़ुशबू मुझे मजबूर करती रही साथ जुड़े रहने को

पर मेरी कोई हंसीं ख़ुशबू भी तुझे मेरे पास न लाई

कहूँ तो सब कुछ छोड़ दिया अब तेरी ख़ुशी के लिए

बस यूँ ही अब दिल से उतर गए हमेशा के लिए


न अब लौट के आएंगे ये सोचा है हमने

न तुम्हें साथ रहने को मजबूर करेंगे अब

ज़िंदगी का सफ़र साथ निभाने का यही तक था

अब बस यूँ ही सफ़र को तय करेंगे हम



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन