STORYMIRROR

नमिता गुप्ता 'मनसी'

Abstract Fantasy Others

3  

नमिता गुप्ता 'मनसी'

Abstract Fantasy Others

मैंने कब अपना इंतज़ार लिखा..

मैंने कब अपना इंतज़ार लिखा..

1 min
229

मैंने कब "कुछ" लिखा कविता में

        ‌‌      कविता सा !!


बादल लिखा, पानी लिखा, 

और बारिश का दर्द लिखा

मैंने कब आंखों का पानी लिखा 

             कविता सा !!


शब्द लिखा, वाक्यांश लिखा, 

जीवन का सारांश लिखा ,

मैंने कब मन का हाल लिखा

           कविता सा !!


धरती लिखी आसमान लिखा, 

उनके मिलने का ख्वाब लिखा

मैंने कब अपना इंतज़ार लिखा 

            कविता सा !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract