STORYMIRROR

Manoj Kharayat

Drama Romance Tragedy

4  

Manoj Kharayat

Drama Romance Tragedy

मैं अगर फूल होता

मैं अगर फूल होता

1 min
354

मैं अगर फूल होता

भगवन के श्री चरणों में चढ़ जाता

मैं अगर फूल होता

मधुमक्खी का मधु बन जाता


मैं अगर फूल होता

बच्चों का खिलौना बन जाता

मैं अगर फूल होता

किसी के सुनहरे बालों में लग जाता


मैं अगर फूल होता

किसी के आवरण की शोभा बढ़ाता

मैं अगर फूल होता

किसी के गले का हार बन जाता


मैं अगर फूल होता

किसी गुलदस्ते में सज जाता

मैं अगर फूल होता

किसी की प्रेमिका का तोहफा बन जाता


मैं अगर फूल होता

शाम होते ही कूड़ेदान में फेंक दिया जाता

मैं अगर फूल होता

किसी के लिए श्रद्धांजलि बन जाता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama