STORYMIRROR

Manoj Kharayat

Drama Romance Tragedy

4  

Manoj Kharayat

Drama Romance Tragedy

तू नहीं है

तू नहीं है

1 min
118

मैं आज भी वही हूँ, पर तू नहीं है

तेरा ख़्याल है तेरी याद है, पर तू नहीं है

तेरी महक आज भी साथ है, पर तू नहीं है

तेरी चूड़ियों की ख़नक साथ है, पर तू नहीं है


तेरी बिंदी की चमक आज भी

आँखों में बरक़रार है, पर तू नहीं है

मेरी उँगलियों को तेरी घनी जुल्फों का

एहसास आज भी है, पर तू नहीं है


पहली नज़र का मिलना आज भी याद है, पर तू नहीं है

तेरी धड़कनों का एहसास मेरे

सीने में आज भी है, पर तू नहीं है

तेरा दबे होटों से मुस्कराना

आज भी साथ है, पर तू नहीं है


जिस मोड़ पर तूने छोड़ा था मेरा हाथ

मैं आज भी वही हूँ, पर तू नहीं है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama