STORYMIRROR

अंकित शर्मा (आज़ाद)

Comedy Drama

4  

अंकित शर्मा (आज़ाद)

Comedy Drama

मैली गंगा

मैली गंगा

1 min
339

हुआ यूं 

कि बिजली आ गई बिना शेड्यूल के

मच गया हुरदंग,

सीना चौड़ा हो गया फूल के


तभी बोले चाचा

अरे ज्यादा ना इतराओ

हमरे शहर का हाल,

हमहीं से सुन जाओ


अरे बैठो यहीं

ना दो एक्सप्रेशन फिजूल के

जोड़े होंगे तार बिजली वालों ने भूल के।।


तभी बोला पप्पू

कहीं शहर में है रैली,

कल सुने थे रेडियो पे

गंगा हो गई है मैली,

साफ करने के लिए 

मंत्री जी आए हैं,

सुने हैं सरकार से करोड़ों मंगवाए हैं

अभी दो घंटे लंबा उनका प्रोग्राम है

जय हो गंगा मैया

चलो कुछ तो आराम है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy