STORYMIRROR

Sandip Kumar Singh

Drama

4  

Sandip Kumar Singh

Drama

माया ममता मोह में

माया ममता मोह में

1 min
387

माया ममता मोह में, जीवन हो बर्बाद।

इन सबको अब त्याग कर, खुद को कर लें साद।।


माया ममता मोह में, लगते हैं नित पाप।

भक्ति राह पे मन चलो, जन्म सफल कर आप।।


माया ममता मोह में, उलझा है संसार।

खुद पर भी वश है नहीं, बने मनुज लाचार।।


माया ममता मोह में, मिले मुक्ति मत यार।

जीवन चक्र में रह लगें,कुछ कर लें उपचार।।


माया ममता मोह में, मिला नहीं कुछ लाभ।

अन्त काल में दुख हुआ, विवश हुए अमिताभ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama