STORYMIRROR

Nirdosh Jain

Children

4  

Nirdosh Jain

Children

माँ ने कहा था सुन बेटा

माँ ने कहा था सुन बेटा

1 min
523

माँ ने कहा था 

सुनो, सुनो जरा सुनो

माँ ने कहा था वो सुनो

माँ ने कहा था सुन बेटा 


कभी पाप की राह न चलना 

सत्य धर्म की राह सदा चलना 

दीन दुखियों की सेवा तू करना 

बड़े बुजर्गों का मान तू रखना 


पाप कर्मो से तौबा तू करना 

सन्मार्ग में मन को लगाना 

माँ ने कहा  था सुन बेटा 

पढ़ लिख कर बड़ा बन जाना 


कूल का नाम सदा रोशन करना 

 भारत माता की सेवा तू करना 

 तन मन धन सब कुछ अपना 

मातृ भूमि पर अर्पण करना 


इस देश से बड़ा तीर्थ न कोई 

इस बात का सदा ध्यान रखना 

गौ माता की सदा सेवा करना 

माँ ने कहा था सुन बेटा 


कभी भेद भाव मत करना 

सब से प्यार सदा तू करना 

कभी दिल किसी का ना दुखाना 

माँ ने कहा था सुन बेटा 


"लक्ष्य"तिरंगे का मान सदा रखना 

सुन देश की खातिर है मरना 

देश की खातिर तुझे जीना 

माँ ने कहा था सुन बेटा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children