हम नन्हे -मुन्ने बच्चे
हम नन्हे -मुन्ने बच्चे
1 min
280
हम नन्हे मुन्ने बच्चे हैं पर नहीं किसी से कम।
आगे ही आगे बढ़ेंगे, ना रुकेंगे हम ।।
आसमान के हैं, चमकते सितारे।
धरती के हैं, सुंदर फूल प्यारे।।
सत्य निष्ठा से करेंगे अपना काम।
रहेंगे हमेशा तत्पर, सुबह हो या शाम।।
लक्ष्य से पहले ना करेंगे आराम।
ऊंचा करेंगे हमेशा अपना नाम।।
भारत का नव- निर्माण करेंगे।
पढ़ लिख कर अपना नाम करेंगे।।
देश की उन्नति में भागीदार बनेंगे।
भारत को दुनिया में नं.-१ बनाएंगे।।
बच्चे ही हैं देश के भावी भविष्य।
यह जानना है, हम सबको अवश्य।।
हम सबका हो एक ही सपना।
स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध देश हो अपना।।
