STORYMIRROR

Dr.Vineeta Khati

Inspirational

4  

Dr.Vineeta Khati

Inspirational

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान

1 min
453

गंदगी एक अभिशाप है।

गंदगी एक श्राप है।।

फिर क्यों मेरे देश में गंदगी का वास है ?

देश को स्वच्छ रखने का अब हमारा प्रयास है।।


स्वच्छ घर ,स्वच्छ आंगन, स्वच्छ होगा अपना परिवेश।

स्वच्छ गांव, स्वच्छ शहर,स्वच्छ होगा अपना देश।।

आओ मिलकर एक हो जाये।

अपने भारत को स्वच्छ बनाएं।।


हर घर में चलाएं स्वच्छ भारत अभियान।

गंदगी हटा कर बढ़ाये देश की शान।।

सारे कीटाणु -जीवाणु होंगे बेजान

शरीर में आएगी स्वच्छता से जान

सही ढ़ंग से करेंगे कूड़े का निस्तारण।


सुंदर रखेंगे धरती का आवरण।।

गंदगी को घर-आंगन से हटाएं।

देश को अपना खुशहाल बनाएं।।

हरियाली को देश का गहना बनाएं

अपना परिवेश प्रदूषण मुक्त कराएं।।


आओ आगे बढ़ें विकास की ओर।

चलें मिलकर एक कदम स्वच्छता की ओर।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational