STORYMIRROR

Dr.Vineeta Khati

Inspirational

4  

Dr.Vineeta Khati

Inspirational

ये बेटियां

ये बेटियां

1 min
371

ये बेटियां भी लाजवाब होती हैं,

आशीर्वाद मिलता है बेटों का

पर जन्म लेती हैं बेटियां।

दुआएं मांगी जाती हैं बेटों के लिए

पर असर दिखता है बेटियों में।

ये बेटियां भी लाजवाब...

संवारा जाता है बेटों का भविष्य,

पर भविष्य उज्ज्वल होता है बेटियों का ।

ये बेटियां भी लाजवाब,....

लोग सपना देखते हैं बेटों के लिए

पर सपने पूरे करती हैं बेटियां।


बुढ़ापे का सहारा बेटों को मानते हैं

न जाने चुपके से अपना फर्ज निभा जाती है बेटियां।

ये बेटियां लाजवाब....

बड़े किस्मत वाले होते हैं वे लोग,

जिनकी बेटियां होती हैं,

क्योंकि बेटियों को पालने वाले मामूली नहीं शहंशाह होते हैं।

जब ईश्वर बहुत खुश होता है तब ,उस घर में बेटियां जन्म लेती हैं। 

बेटियां वास्तव में लाजवाब होती हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational