STORYMIRROR

Dr.Vineeta Khati

Others

4  

Dr.Vineeta Khati

Others

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा

1 min
242

सुंदर ,पावन, पौराणिक, ऐतिहासिक ,अल्मोड़ा नगरी।

शिल्प नगरी, ताम्र नगरी और सांस्कृतिक नगरी।।


कूर्मावतार रूप धरा विष्णु ने,

मानस खंड में है यह वर्णित।

शुंभ निशुंभ दानव यहां मारे, 

देवताओं का है वास स्थल, 

नगरी है यह पौराणिक।।


कल्याण चंद ने बसाया यह सुंदर शहर। 

नाम दिया उन्होंने इसे आलमनगर,

चंद्रवंशीय राजधानी है यह,

नगरी है यह ऐतिहासिक।।


 कालिका, चितई, दूनागिरी और बिनसर,

 कटारमल, कसार देवी और जागेश्वर ।।

जैसे यहां है ,सुंदर देवस्थल

 स्थल है यह अति रमणीय।।


आंदोलनों की है यह जननी 

गोविंद बल्लभ पंत की जन्मभूमि।

आजादी का विपुल बजाती ।।

नगरी है यह क्रांतिकारिक।।


लोक कला, संस्कृति, संगीत और नृत्य कला।

काव्य कला, चित्र- कला, शिल्प कला, मूर्तिकला।।

सभी कलाओं का यहां है संगम

नगरी है, यह सांस्कृतिक।।

राजाओं ने बसाया यह सुंदर शहर

 विकसित हुआ अल्मोड़ा जिला, 

अंग्रेजों के आने पर।

सब राजाओं की राजधानी यहां,

 नगरी है यह राजनीतिक।।



Rate this content
Log in