STORYMIRROR

Vishu Tiwari

Classics Fantasy Children

4  

Vishu Tiwari

Classics Fantasy Children

पहेली

पहेली

1 min
332

पौष शुक्ल की पंचमी, गुरु गंभीर हे बात

धृतराष्ट्री शत पुत्रो की, हुई युद्ध में मात

हुई युद्ध में मात, भीम से गदायुद्ध में हारा

देखो घायल पड़ा हुआ है, दुर्योधन बेचारा


नहीँ रहे थे निकल प्राण, उस हतभागी के

कारण बने करोड़ों की,अकाल मृत्युदागी के

तभी ढूंढते उसे वहाँ पर, प्रमुख व्यक्ति आये

उसके मन को शांति वाले, समाचार बतलाये 

आज बताना होगा 0


कौन व्यक्ति हैं आये होंगे,दुर्योधन के आए पास

उसे कौनसी बात सुनाई,मरते को भी आई रास

गदा युद्ध में हार गया था दुर्योधन बेचारा।

तड़प रहा था पड़ा भूमि पर कौरव वंश का प्यारा।

नहीं आ रही मृत्यु उसे श्री कृष्ण शाप के कारण।

बना करोड़ों मृत्यु का कारण वो हतभागी अकारण।।


कृपाचार्य अश्वत्थामा कृतवर्मा ही उसे ढूंढते आए।

मनपसंद और शांति परक थे उसको बात सुनाए।

लिए प्रतिज्ञा सम्मुख उसके पांडव वध करने को। 

शांत दिखा दुर्योधन सुनकर चला प्राण तजने को।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics