STORYMIRROR

Nirdosh Jain

Comedy

4  

Nirdosh Jain

Comedy

हम घूम रहे थे मेले में

हम घूम रहे थे मेले में

1 min
364

हम घूम रहे थे मेले में 

बच्चों के संग थे मेले में 

बीवी भी साथ थी मेले में

भीड़ बहुत थी मेले में।।


लगे थे झूले मेले में 

हम झूल रहे थे झूले में 

 सब झूल रहे थे झूले में

 थे काका काकी मेले में

 वो झूल रहे थे झूले में ॥ 

  

वो बंदर भालू मेले में

चिड़िया घर था मेले में

 नाच रहा था भालू मेले में

 हम घूम रहे थे मेले में।।

  

 बच्चों के खिलौने मेले में

बीवी की चूड़ियां मेले में

थी चाट पकौड़ी मेले में

 खा रहे चाट थे .मेले में ॥ 


 सब खुश थे बच्चे मेले में

खुश थी बेगम मेले में

हम पड़ गए यार झमेले में

हम देख रहे थे ख्वाबों में

हम घूम रहे थे मेले में ॥ 


जब टूटी नींद हमारी तो 

 तो हम पड़े थे यार अकेले में।

 वाह क्या था सपनाः मेले में

  हम घूम रहे थे मेले में।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy