STORYMIRROR

Garima Mishra

Drama Romance

3  

Garima Mishra

Drama Romance

लम्हों की तलाश

लम्हों की तलाश

1 min
177

तुझे ही मांगा हरदम,

हर बार तेरे ही सजदे में सर झुकाया

तू तो शायद भूल गया मुझे

मैंने हर सांस में तेरा ही नाम दोहराया

मिलते होंगे तुझे हज़ार मेरे जैसे,

मुझे आज तक तुझ सा एक नहीं मिल पाया

तेरी रुसवाई का सितम ये भी रहा

दिल जलता तो रहा मगर फिर धड़क नहीं पाया

अपनी नज़रों से गिरता रहा, दर-ब-दर हुआ

इन कीमतों पर भी तेरी आंखों में घर नहीं पाया

लिखना तो चाहता था तुझे बेवफ़ा

पर ये अल्फाज़ तुझ पे नहीं जंचता, सो मैं लिख नहीं पाया

मैं लिख नहीं पाया…


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama