STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy

2.9  

Sonam Kewat

Tragedy

क्या लड़की होना अभिशाप है?

क्या लड़की होना अभिशाप है?

1 min
16.3K


बड़ी चोट लगे है इस मन पर,

जब दाग लगे एक दामन पर।

बाहर जा रही हो, तो हाँ!

कपड़े ढंग से पहनकर जाना।

कितना भी जरूरी काम हो,

पर रात में वक्त से घर पर आना।


राहों में पहचान से डरना,

अजनबी से बात ना करना,

लड़कों के विरासत में आज़ादी है,

लड़कियों के हर बात में पाबंदी है।

लड़की शराब पीए तो fool,

और लड़के शराब पीए तो cool.

लड़के में ताकत हो तो बस,

वो लड़कियों के rape करते हैं।

पैसों की ताकत से फिर,

बाकी लोगों के जेब भरते हैं।


कितना भी talent हो लड़की में,

पर हर बार झुकना पड़ेगा

शादी हो गई जो एक बार,

करीयर में रुकना ही पड़ेगा।

यही किस्सा दिखा मुझे

जब भी देखा मैंने दर बदर

बड़ी चोट लगें हैं इस मन पर

जब दाग लगे एक दामन पर।


आखिर क्यों, बचपन से हम,

लड़कियों मे ऐब निकालते हैं?

लड़के कितनी भी ग़लती करें,

उन्हें क्यो नहीं संभालते है?

क्या लड़की बनना अभिशाप है?

या फिर कोई बड़ा ही पाप है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy