STORYMIRROR

Sunil Agrahari

Tragedy

3  

Sunil Agrahari

Tragedy

खत्म हुए - कोरोना की आंधी में

खत्म हुए - कोरोना की आंधी में

1 min
264

कुछ जल में बह के खत्म हुए 

कुछ दफ्न मिट्टी में ख़त्म हुए

कुछ जल के आग में खत्म हुए

कुछ यूँ ही लावारिस खत्म हुए


कुछ रिश्ते दिल में दफ्न हुए

कुछ रिश्ते आँख में आँसू हुए

कुछ रिश्ते जल कर खत्म हुए

कुछ रिश्ते यूँ ही लावारिस हुए


कुछ तो बाकफ़न दफ्न हुए

कुछ दवा बिना ही खत्म हुए

कुछ तो राह में खत्म हुए

कुछ यूँ सदमे से खत्म हुए


कुछ मुफ़लिसी से खत्म हुए

कुछ सांसो चोरी से खत्म हुए

कुछ काला बाज़ारी से खत्म हुए

कुछ सियासत से खत्म हुए 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy