STORYMIRROR

Priya Tiwari

Romance Tragedy

4  

Priya Tiwari

Romance Tragedy

मेरे अल्फाज

मेरे अल्फाज

1 min
269

इजाजत दे दी जान तुम्हें शादी की ,

कोई शिकायतें नहीं करूंगी ,

ना ही कोई सवाल करूंगी...!!!!!


 वह बंधन सिर्फ तुम्हें मुझसे दूर कर सकता है,

 तुम्हें चाहने से तुमसे मोहब्बत करने से ,

मुझे नहीं रोक सकता...!!!!


बेफिक्र रहना तुम तुम्हारी शादीशुदा जिंदगी में,

 कभी भी दखल नहीं दूंगी,

 हमेशा तुम्हारे कॉल मैसेज का इंतजार करूंगी...!!!


पर तुम मुझे बाते करो,

 यह बात तुमसे कभी नहीं कहूंगी...!!!!!


 सिर्फ तुम्हें एक झलक देखने को हमेशा तरसूंगी, लेकिन मुझस मिलने आने के लिए,

 खुद से तुम्हें कभी नहीं कहूंगी....!!!!!


अपने बंद कमरे में तुम्हारी तस्वीर देख कर रो लूंगी, लेकिन तुम्हें कभी भी इस,

 बात का एहसास होने नहीं दूंगी...!!!!!


 हमेशा तुम्हें अपने दिल में छुपा कर रखूंगी , हमेशा तुम्हें चाहूंगी तुम बदनाम ना हो जाओ ,

इसलिए कभी भी तुम्हारा नाम, अपने होठों तक आने नहीं दूंगी.....!!!!!!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance