STORYMIRROR

Pankaj Prabhat

Drama Romance

4  

Pankaj Prabhat

Drama Romance

जताकर प्यार आँखों से.....

जताकर प्यार आँखों से.....

1 min
476

जताकर प्यार आँखों से, झुका लेती हो पलकों को,

मोहब्बत का ये कैसा, सितम अदा करती हो तुम हमको।

झुकी पलकों के झरोखे से, तिरछी निगाह अब पाऊँ

दिल की बेकरारी को, मैं तुझको कैसे बतलाऊँ

तुम्हारी ये अदाएं ही तो, दीवाना करती है मुझको

जताकर प्यार आँखों से, झुका लेती हो इन पलकों को,

मोहब्बत का ये कैसा, सितम अदा करती हो तुम हमको।

ना जब तक देख लें तेरा दिल, तो कैसे ऐतबार आये ,

हमहिं हम हैं वहाँ बस्ते, ये कैसे खुद को समझाएं,

हमारी ये शिकायत है, सताते हो क्यों इस कदर मुझको।

जताकर प्यार आँखों से, झुका लेती हो इन पलकों को,

मोहब्बत का ये कैसा, सितम अदा करती हो तुम हमको।

जो तेरे साथ साथ गुजरे, बस वही हर पल तो चाहें हम,

तेरी बाँहों में सिमटी, एक ऐसी अलग दुनिया बसा लें हम,

भूलो सब गिले शिकवे, आओ खुद में समा लो तुम मुझको।

जताकर प्यार आँखों से, झुका लेती हो इन पलकों को,

मोहब्बत का ये कैसा, सितम अदा करती हो तुम हमको।

Movie: भाभी

Song: छुपा कर मेरी आँखों से

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama