STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Comedy Children

4  

Suresh Sachan Patel

Comedy Children

।।जोकर।।

।।जोकर।।

1 min
487

आया है जोकर सबको बताओ।

तुम भी हॅ॑सो और सबको हॅ॑साओ।


देख के बच्चे चेहरे मुस्काने।

आया हूॅ॑ मै तो हॅ॑सने हॅ॑साने।


सिर में है टोपी होंठों में लाली।

दिखता अजब है हरकत निराली।


सब करते हो बातें हॅ॑सने वाली।

लगती है सूरत बहुत भोली भाली।

 

लाखों हैं रहते तेरे दीवाने।

न कोई अपने न कोई बेगाने।


खुशियाॅ॑ तुम दिल से सबको लुटाते।

दिल से तुम सबको अपना बनाते।


कहीं पर भी तुम कहफिल सजाते।

रोते हुए को भी तुम खूब हो हॅ॑साते।


तुम्हे देखने को सब उत्साहित रहते।

आया है जोकर खुश हो सब कहते।


कितना भी दुख हो दिल में तुम्हारे।

उसको भी तुम कर देते किनारे।


 गम दिल में न रखो सबको बताओ।

 हॅ॑स हॅ॑स कर गम को दूर भगाओ।     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy