STORYMIRROR

Alpana Dubey

Comedy

3  

Alpana Dubey

Comedy

जैसा तुम कहो

जैसा तुम कहो

1 min
294


तुम तो मेरी कुछ सुनते ही नहीं हो,

अच्छा ठीक है आज जैसा तुम कहोगी वैसा ही होगा


अजी कहीं घूम आते हैं, जैसा तुम कहो... 

लेकिन खर्च बहुत है रहने देते हैं, जैसा तुम कहो... 


 अच्छा सुनो आज खाना तुम बना देना, जैसा तुम कहो... 

 अच्छा रहने दो तुम्हें तो आता है बस काम बढ़ाना, जैसा तुम कहो... 


 अच्छा सुनो जरा बच्चों को पढ़ा देना, जैसा तुम कहो... 

अच्छा रहने दो तुम्हें तो आता है बस बच्चों को डांटना, जैसा तुम कहो... 


 अच्छा सुनो थोड़ा घर की सफाई कर देना, जैसा तुम कहो... 

अच्छा रहने दो तुम्हें तो आता है बस सामान को इधर-उधर रखना, जैसा तुम कहो... 


अच्छा सुनो डिनर के बाद हम रोमांटिक फिल्म देखेंगे, जैसा तुम कहो... 

अच्छा रहने दो तुम तो बस एक्ट्रेस को देखोगे, जैसा तुम कहो...


तुम तो रहने दो तुम्हें तो कुछ कहना ही बेकार है, जैसा तुम कहो !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy