STORYMIRROR

Alpa Mehta

Classics

4  

Alpa Mehta

Classics

जिंदगी एक जंग है..

जिंदगी एक जंग है..

1 min
234

जिंदगी बड़ी मजेदार है..

ख्वाहिशों की यहाँ कोई कमी नहीं है..

लगातार है, बड़ी लम्बी कतार है..।


गरीबों को धान की भूख है...

अमीरों को सिर्फ धन की भूख है..

ख्वाहिशों की बंदिशों में दोनों जकड़े हुए है..

एक पेट से लाचार है, दूसरा दिखावे से लाचार है।


जिंदगी बड़ी लाजवाब है,..

यहाँ दौड़ सभी की लगी हुई है..

कोई अपना रास्ता बनाके,

तो कोई गिराके आगे बढ़ जाता है..।


हर मुद्दे पे होती तो बड़ी चर्चा है..

अखबार के मुखपृष्ठ पर छाप कर,

होता यहाँ दुर्घटनाओं का मजेदार वर्णन है..

ये दिन बदिन पहेली सा उलझता रहता है,

पर ना ही इन समस्या का कोई निराकरण है..।


जिंदगी एक व्यापार है...

यहाँ कदम कदम पे सौदे का माहौल है..

कोई न्याय बेचके तो कोई खरीदके,

कोई उसूलो को तो कोई ख़ुद का ही सौदा कर लेता है..

यहाँ खरीदारों की कतार में हर एक बंदा है..।


असंख्य न्यायालयों में अनगिनत यहाँ दाखिले दर्ज है,

चोरी का, लूटफाट का, बेगुनाहों का,

समाज में घूम रहे, बलात्कारियों की फरियादे यहाँ दर्ज है..


न किसीको न्याय यहाँ मिलता है,

न गुनहगारों को सजा यहाँ मिलती है..

ये तो बस एक लकड़ी का टुकड़ा है, जो बेचारा आर्डर आर्डर के नाम पर पटकाता रहता है..।


जिंदगी बड़ी पत्थर दिल है..

यहाँ कदम कदम पे ठोकरे है..

कोई जाने अनजाने ठोकर देता है..

कोई समझदारी से वार करता है..

यहाँ जंग का ऐलान नहीं, हरपल एक नयी जंग है।

alpa mehta #एक एहसास


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics