STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Classics Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Classics Inspirational

जीवन सफल हो जाएगा

जीवन सफल हो जाएगा

1 min
422

रास नहीं आता इस जमाने को,

सत्य की राह पर मेरा चलना,

अपने ही बेगाने हो जाते है,

फिर गैरो से क्या उम्मीद करना,


सत्य की राह लम्बी सही पर अच्छी है,

झूठ बोलने का हुनर हम सीख ना पाए,

जाने कौन सी कक्षा में ये हुनर सिखाते है,

शायद हम ही सो गए होंगे तब जब ये हुनर सीखा रहे होंगे,


कभी कभी टेस सी लगती है दिल को,

जब सत्य की राह पर चलने वालों को सूली पर चढ़ते देखते है,

सोचते है हम की हम भी झूठे-मक्कारो जैसे हो जाये,

पर नहीं सिखाया हमको हमारे माँ-बाप ने झूठ बोलना,


कहते है वो की सत्य की राह पर चलते रहना,

जीवन थोड़ा कठिन तो होगा पर जीत एक रोज मिलेगी,

सच की राहों पर फूलों की उम्मीद ना रखना,

कांटों पर चलकर ही जीवन सफल हो जाएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics