STORYMIRROR

Goldi Mishra

Classics Inspirational

4  

Goldi Mishra

Classics Inspirational

जीना एक हुनर

जीना एक हुनर

1 min
173

हालातों ने जीने का हुनर सिखा दिया,

मुश्किलों का सामना करना सिखा दिया।

जिंदगी की किताब में हजारों सबक कैद है,

कुछ अनकहे सवालों के जवाब कैद है,

बारिशों में ढूंढ लो झूमने की वजह,

रोज़ तलाश लो एक नई जीने की वजह।


हालातों ने जीने का हुनर सिखा दिया,

मुश्किलों का सामना करना सिखा दिया।

जीने का अर्थ सिर्फ सांसे भरने नहीं,

घुट घुट के जीना सही नही,

कुछ पल खुद के लिए चुन लो,

बेरंग इस जिंदगी को रंगों से भर दो।


हालातों ने जीने का हुनर सिखा दिया,

मुश्किलों का सामना करना सिखा दिया।

एक छोटे बच्चे की मुस्कुराहट में जिंदगी की झलक दिखाई दी,

उड़ते उन परिंदो में आसमान चूमने की ख्वाहिश नज़र आई,

अपने ख्वाबों को हमने रोज़ पिरोया है,

अपनी चाहतों का एक आशियाना हमने बनाया है।


हालातों ने जीने का हुनर सिखा दिया,

मुश्किलों का सामना करना सिखा दिया।

जीने की आस चूड़ियों की खनक में सुनाई दी,

जिंदगी बारिश की बूंदों में बरसती दिखी,

बे पाक होकर खुद के लिए जीना है,

इस जिंदगी को अपनी आस के इंद्रधनुष से सजाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics