STORYMIRROR

Dr. Chanchal Chauhan

Classics Inspirational Children

4  

Dr. Chanchal Chauhan

Classics Inspirational Children

जादू -मां पापा के सानिध्य में

जादू -मां पापा के सानिध्य में

1 min
267

मां के प्यार में वो जादू है

जो हर विपदा को दूर कर जाता है

बचपन में चोट लगने के बाद

 मां की फूंक से ही जख्म ठीक हो जाता था


 कोई काम जो नहीं हो पाता था

 वो मां की एक सीख कि

सब संभव है सब हो जाएगा

से सब हो जाता था


मां के हौसले मां की इच्छा शक्ति से

 मेरे हर कार्य को मैंने सँवारते से देखा है

इसीलिए मां मुझे जादू की गुड़िया लगती है


 पापा की बातों में वो जादू था कि

 पापा की जेब भरी हो या ना हो

 बस मुंह से निकली हर बात

हर जरूरतें पूरी हो जाया करती थी


 पापा की हिम्मत और जिंदादिली से

 मेरे हर कार्य को पूरा होते देखा है मैंने

इसलिए पापा मुझे जादू के जनक लगते हैं


मेरी बात मानो या ना मानो

जादू है मां-बाप के दुलार और प्यार में

 उनकी परवरिश में उनकी सीख में

 वरना प्रभु इस धरती पर

कभी बालक बन ना आते

अपने माता-पिता का दुलार व प्यार पाने के लिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics