STORYMIRROR

Dr. Chanchal Chauhan

Action Classics Inspirational

4  

Dr. Chanchal Chauhan

Action Classics Inspirational

ए जिंदगी देख मैं फिर जीत के आऊंगा

ए जिंदगी देख मैं फिर जीत के आऊंगा

1 min
295

थोड़ा डूबूंगा,
हाँ, सच है,
गहराई नापूँगा,
अंधेरों से जूझूँगा।

थोड़ा लडूंगा खुद से,
अपने डर से,
अपनी कमज़ोरी से,
थोड़ा तो गिरूंगा।

मगर,
देख जिंदगी 
फिर तैर आऊंगा,
एक नई सांस,
एक नई आस,
एक नए जुनून के साथ
नई राह खोजूंगा।

ऐ ज़िंदगी, तू देख,
मैं फिर जीत जाऊंगा,
हर हार से,
एक सबक सीखूंगा,
और निखर जाऊंगा।

ये लहरें, ये तूफान,
ये सब तो हैं बहाने,
मुझे तो बस बहना है,
अपनी मंज़िल तक,
मुस्कुरा कर जाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action