STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Drama

3  

Kanchan Prabha

Drama

हत्यारे

हत्यारे

1 min
299

हत्यारे वो नहीं होते

जो किसी की हत्या करते हैं

हत्यारे वो भी है जो

वृक्षों की कटाई करते हैं

धरती से आक्सीजन की हत्या करते हैं


हत्यारे वो भी है जो

बेजुबानों का शिकार करते हैं

भोले भाले पशुओं की हत्या करते हैं।


हत्यारे वो भी है जो

महिला यौन शोषण करते हैं

स्त्रीत्व के सम्मान की

रोज हत्या करते हैं।


हत्यारे वो भी हैं जो

बाल मजदूरी करवाते हैं

छोटे-छोटेबच्चों की मुस्कान मिटाते हैं।

हत्यारे वो भी हैं जो

बालिकाओं के सपने तोड़ते हैं

उनके उड़ानों की हत्या करते हैं।


हत्यारे वो भी हैं जो

कोख मे गुड़ियों का अन्त करते हैं

कन्या भ्रूण हत्या करते है।


हत्यारे वो नहीं होते

जो किसी की हत्या करते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama